महोबा :कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय में छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम घोषित

विदाई समारोह का हुआ आयोजन
महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा गांव स्थित कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को कक्षा पांच पास कर चुके छात्र छात्राओं को उनके परीक्षा परिणाम घोषित कर, वितरण एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उच्च प्राथमिक विद्यालय भरवारा के प्रधानाध्यापक कृष्ण चंद्र तिवारी द्वारा छात्र छात्राओं को परीक्षा परिणाम वितरण किए गए साथ ही उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई । कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद्र कुमार तिवारी ने सभी छात्र छात्राओं का मुंह मीठा करवाकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की साथ ही उन्होंने बताया कि कक्षा में प्रथम स्थान साधना विश्वकर्मा पुत्री वेदप्रकाश का रहा जिसने 653 अंक प्राप्त कर अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही बृजलक्ष्मी पुत्री अवधविहारी ने 651 अंक प्राप्त कर कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया तो वही शैलेन्द्र ने 651 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान रहा इसके साथ ही देवांश पुत्र मुन्नालाल ने 650 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अरविंद्र तिवारी, दीप्ति, ममता, सुमन, रामकुमारी, जयप्रकाश, प्रीति, नीलोफर, वंदना साहू सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

महोबा :नगर पालिका द्वारा संचालित किये जा रहे प्याऊ से राहगीरों को राहत

कराया जा रहा है शीतल जल उपलब्ध
महोबा। गर्मी के दस्तक देते ही नगर पालिका द्वारा राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर प्याऊ (पौशाला) का संचालन प्रारम्भ कर दिया है, जिनके माध्यम से राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराया जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद मुख्यालय में नगर पालिका परिषद महोबा द्वारा शुरूआत में आधा दर्जन प्याऊ प्रारम्भ कर दिये गये हैं। श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए नगर के बड़ी चन्द्रिका मंदिर एवं आम जनमानस एवं राहगीरों की सुविधा हेतु नवीन प्राइवेट बस स्टैंण्ड, रोडवेज बस स्टैंण्ड, जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं सुभाष चौक में प्याऊ प्रारम्भ किये गये हैं। संचालित किये गये प्याऊ के माध्यम से राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यकता पड़ने पर नगर के अन्य सार्वजनिक स्थलों में और भी प्याऊ प्रारम्भ किये गये जायेगें। ईओ ने आश्वस्त करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में भी नगर पालिका राहगीरों को शीतल पेयजल सुलभ करायेगी। नगर पालिका द्वारा संचालित किये जा रहे प्याऊ से राहगीरों को काफी राहत मिल रही है।

कलयुगी पुत्र ने पिता को पीट पीटकर मार डाला

कुछ समय पूर्व ही जमानत पर रिहा हुआ था जेल से पुत्र , पुलिस तलाश में जुटी 
महोबा। जिले के मंगरौल कला गांव में काम करने के लिए कहने पर कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को लाठी डंडो से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र मौक़े से फरार हो गया। सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पिता के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया है वही पुलिस आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मंगरौल कला गाव में कलयुगी पुत्र रमाशंकर ने अपने पिता रामपाल पुत्र श्रीपत उम्र 46 वर्ष को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज आरोपी पुत्र की तलाश में पुलिस जुट गई है। बताया जाता है कि मृतक पिता रामपाल ने अपने पुत्र रमाशंकर से काम करने के लिए कहा जिससे वह आक्रोशित हो गया और लाठी डंडों से पिटाई कर अपने ही पिता को मौत की नींद सुला दिया। बताया जाता है कि आरोपी रमाशंकर वर्ष 2016 से किसी मामले में सजा भुगत रहा था और कुछ समय पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। आरोपी की पत्नी पति के जेल जाने के बाद ससुराल से मायके चली गई थी l आरोपी नशे का लती बताया जा रहा है जिसके चलते आज उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस मृतक पिता के शव को पोस्टमार्टम को भेज आरोपी पुत्र की तलाश में जुटी हुई है। मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के मंगरौल कला गाँव में पुत्र द्वारा अपने ही पिता की सोते समय लाठी डंडो से पीटकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी तत्काल मौक़े पर पुलिस फ़ोर्स ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज आरोपी पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। जाँच करने पर पता चला है कि आरोपी पुत्र मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसो0 के पुनः जिलाध्यक्ष बने खोजी पत्रकार बी0 डी0 बंसल

महोबा। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा की सस्तुति से प्रदेश अध्यक्ष सुनील त्रिपाठी द्वारा एक बार फिर विश्वास जताते हुए महोबा जनपद के वरिष्ठ एवम उत्तर प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार बी डी बंसल को प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया ।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महोबा जनपद में बी डी बंसल काफी सक्रिय पत्रकार है उनकी काबिलियत को देखकर ही उनको अपने संगठन का पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उन्हे पूर्ण आशा व विश्वास है की वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे वही पुनः नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बी डी बंसल ने कहा की प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने उनके ऊपर जो पुनः विश्वास किया है वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको वह बखूबी निभायेंगे और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में हमेशा काम करेंगे वहीं उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व को एक बार फिर विश्वास जताने पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा। बी डी बंसल के पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकारों द्वारा उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।