डीएम ने किया इण्टर कॉलेज तिन्दवारी का निरीक्षण
विद्यालय में साफ-सफाई रखने दिए निर्देश
बांदा। जिलाधिकारी बांदा श्रीमती जे0रीभा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इण्टर कालेज पचनेही, राजकीय बालिका इ.का. तिन्दवारी एवं राजकीय हाईस्कूल अमलीकौर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत बन रहे मल्टीपरपज हाल, शौचालय तथा समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत बन रहे कम्प्यूटर लैब एवं इण्टरकालेज अमलीकौर के भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री का परीक्षण करते हुये निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुसार रखने तथा निर्धारित समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। विद्यालयों में साफ-सफाई रखने, अधिक से अधिक नामांकन करने, निर्धारित समय से पठन-पाठन करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।
शासन के निर्देशानुसार टाइड एवं अनटाइड फण्ड में कार्यों का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करेंः जिलाधिकारी जे. रीभा
नगर पालिका बाँदा में दो पार्कों का निर्माण कराये जाने पर किया विचार विमर्श
बांदा। जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय के अन्तर्गत टाइड एवं अनटाइड फण्ड से नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न नगर निकायों में कराये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में अध्यक्ष नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा अधिशाषी अधिकारियों के साथ किये जाने वाले कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि शासन के निर्देशानुसार टाइड एवं अनटाइड फण्ड में कार्यों को कराये जाने का प्रस्ताव शीघ्र संशोधित कर प्रस्तुत किये जायें। बैठक में नगर पालिका बाँदा में दो पार्कों का निर्माण कराये जाने एवं वाटर कूलर लगाये जाने तथा अन्य कार्यों को कराये जाने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। उन्होंने एमआरएफ सेन्टर के कूडा निस्तारण किये जाने का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में मटौंध नगर पंचायत में एमआरएफ सेन्टर की बाउन्ड्रीवाल, कान्हा गौशाला का इण्टरलाकिंग कार्य तथा वाटर टैंकर आदि कय किये जाने, नरैनी में 02 पाइपलाइन विस्तार, पानी टैंकर, कूडादान एवं सालिड बेस्ट मैनेजमेन्ट हेतु कार्यों को कराये जाने के प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। बिसण्डा में ट्रैक्टर ट्राली कय हेतु, कुओं का विकास, जेसीबी आदि के कय किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए सम्बन्धित नगरपालिका एवं नगर पंचायतों को संशोधित प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि/रा राजेश कुमार सहित नगर निकाय के अध्यक्ष एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका एवं नगर पंचायत उपस्थित रहे।
सूरत से आने वाली दो डबल डेकर बसों पर परिवहन विभाग ने की कार्यवाही
बैठायी जा रही थी फुटकर सवारियां
बांदा। मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में परिवहन विभाग बांदा द्वारा आज पीटीओ रामसुमेर यादव के ने बसों के विरुद्ध विशेष चैंकिंग अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के अंतर्गत आज डबल डेकर बस सूरत से आ रही थीं जिसे फुटकर सवारी,यात्री लिस्ट न होने के अभियोग में पपरेदा चौकी में निरूद्ध किया तथा सूरत से आ रही बस डबल डेकर बस का ड्राइवर शराब पीकर गाडी चला रहा था और एक कर को टक्कर मार क्षतिग्रस्त भी किया था जिसको व्रीथ एनालाइजर मशीन से नापने पर 230 एल्कोहोल पाया गया। बस को कोतवाली देहात में सीज करते हुये ड्राईवर के विरुद्ध तहरीर दी गई। परिवहन विभाग बांदा एआरटीओ शंकरजी सिंह एवं पीटीओ रामसुमेर यादव के द्वारा ऐसे सभी वाहन चलको एवं स्वामियों को हिदायत दी जाती है कि बिना उचित पेपर रजिस्ट्रेशन,मानक विहीन वाहनों का संचालन ना करें और यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ ना करें शराब पीकर वाहन ना चलने की हिदायत दी अन्यथा चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात को उत्साह के साथ सुना
बांदा। मन की बात के 120 वें एपिसोड मे चौत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि में चौत्र नवरात्रि की शुरुआती दिन से भारतीय नववर्ष शुरू हो रहा है। इसी दिन के आखिरी महीने रविवार को प्रसारित होने वाले पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी बूथों में पूरे उत्साह के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रति सभी वर्गों का विशेष आकर्षण रहता है। जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह तथा चेयरमैन सुधीर सिंह ने मटौंध मंडल के बूथ नम्बर 335 में बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। राज्य मंत्री श्री निषाद ने बताया कि मन की बात के 120वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “गर्मियों के दिन लंबे होते हैं और बच्चों के पास इस दौरान करने के लिए बहुत कुछ होता है। यह समय अपने हुनर को निखारने के साथ-साथ कोई नया शौक पालने का भी है। इन छुट्टियों में आपके पास स्वयंसेवी गतिविधियों और सेवा कार्यों से जुड़ने का भी अवसर है। अगर कोई संगठन, स्कूल या सामाजिक संस्था या विज्ञान केंद्र ऐसी गर्मियों गतिविधियाँ आयोजित कर रहा है, तो उसे अपने साथ साझा करें। पीएम मोदी ने कहा, श्पिछले 7-8 वर्षों के दौरान नवनिर्मित टैंकों, तालाबों और अन्य जल पुनर्भरण संरचनाओं के माध्यम से 11 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे कि 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी कितना होता है? गोविंद सागर झील में 9-10 बिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक पानी संरक्षित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, श्योग दिवस आने में अब 100 दिन से भी कम समय बचा है. अगर आपने अभी तक योग को अपने जीवन में शामिल नहीं किया है तो अभी करें, अभी भी देर नहीं हुई है।पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 10 साल पहले 21 जून 2015 को मनाया गया था। अब यह दिन योग के एक भव्य उत्सव का रूप ले चुका है।
भाजपा जिला अध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, हमारे गांवों के लोग और खासकर आदिवासी समुदाय महुआ के फूलों के महत्व को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। नाना शुक्ला, श्यामबाबू पाल, मनदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह नरैनी विधायक ओममणि वर्मा कार्यक्रम को सुना। यहां ओमप्रकाश पाण्डेय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री राजेश सेन, पूर्व चेयरमैन विनोद जैन, मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता रज्जन,गोपाल गुप्ता ,संजय जड़िय ने खाईपर बूथ अध्यक्ष दिलीप ममता मिश्रा इसी तरह जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी ने तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209 संतोषी नगर में मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री प्रीतम गुप्ता राजा,कार्यक्रम संयोजक आशीष सिंह चंदेल, चंद्रभूषण सिंह पटेल, दिवाकर त्रिपाठी, ताराचंद्र चौरसिया आदि कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
जिले में चर्चित माडल और बालीवुड एक्टर मुग्धा गोडसे का हुआ आगमन
बांदा। बाक्स एशियन पेंट्स नींव भारत के प्रोमोशन के लिए अशोक ट्रेडिंग कंपनी डिस्टीब्यूटर एशियन पेंट्स के प्रतिष्ठान में अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का आगमन हुआ है। जो बांदा के लिए बड़े कर्म की बात है।चर्चित मॉडल और बॉलीवुड एक्टर मुग्धा गोडसे का 26 जुलाई 1986 को जन्म हुआ था । उन्होंने अपने 20 वर्षों से अधिक का समय बॉलीवुड को देकर एक्शन, थ्रिलर ,कामेडी,मूवी ड्रामा आदि में कार्य किया है उनके द्वारा निम्नलिखित मूवी कॉमेडी ड्रामा जैसे किये गये हैं ।
20 सालो मे इन फिल्मो मे किया है काम
खेला होवे 2023,फौजी कालिंग 2021,शर्मा जी की लग गई 2019,थानी औरुवन (एक्शन थ्रिलर) 2015,बेजुबान इश्क (रोमांस म्यूजिकल) 2015 ,कागज के फूल्स (कॉमेडी ड्रामा) 2015,सत्याग्रह (थ्रिलर ड्रामा) 2013 ,साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स (थ्रिलर एक्शन)2013 ,हीरोइन 2012 ,विल यू मैरी मी (कॉमेडी रोमांस) 2012 ,गली गली चोर है 2012 (कॉमेडी ड्रामा), हेल्प, जेल, आल द बेस्ट ,फैशन जैसे कई रोमांस ड्रामा में किरदार निभाकर अपना फिल्मी सफर आगे बढ़ाया हैस आज एशियन पेंट्स के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बुंदेलखंड के एक छोटे जिले में आकर हम सभी जिले वासियों का मान बढ़ाया है अशोक कुमार गुप्ता ने उनको पुष्प गुच्छ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रामबाई गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता,सुमन गुप्ता,कमलेश कुमार गुप्ता,सीता गुप्ता, अखिलेश कुमार गुप्ता,पार्वती गुप्ता, साकेत बिहारी गुप्ता,आकांक्षा गुप्ता सुनील सक्सेना (समाजसेवी),अनवर राजा रानू ,हिमांशु शुक्ला,अवध बिहारी गुप्ता,कुंज बिहारी गुप्ता, पीयूष,अंकुर, आयुष, विनोद कुमार गौड़, मीना गौड़ ,गणेश प्रसाद गुप्ता, महेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
सुंदरकांड एवं भगवान राम की महिमा का कराया रसपान
बांदा। श्री नाथ विहार कालोनी बांदा में आयोजित श्री राम कथा श्रवण में कथावाचक श्री राजन महाराज जी द्वारा भक्तों को आखरी दिन कराया रसपान कथा अजीत गुप्ता भाजपा नेता द्वारा आयोजित व शहर के एक प्रमुख मंदिर में सुंदरकांड एवं राज्याभिषेक की कथा श्रवण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने भाग लिया और भगवान राम की महिमा का जश्न मनाया।कथा श्रवण के दौरान, भगवान राम की सुंदरकांड की कथा सुनाई गई। इस कथा में, भगवान राम के भाई लक्ष्मण को रावण के पुत्र मेघनाद द्वारा कैद किए जाने की कहानी बताई गई। इसके बाद, भगवान राम ने हनुमान को लक्ष्मण को बचाने के लिए भेजा, जिसने अपनी शक्ति और वीरता का प्रदर्शन करके लक्ष्मण को बचाया।इसके बाद, राज्याभिषेक की कथा सुनाई गई। श्री राम कथा के आयोजक अजीत गुप्ता ने अंत में सभी श्रोताओं को आभार व्यक्त किया और शहर के कोतवाल पंकज सिंह और उनकी टीम ने भक्तों को 3 हजार भागवत गीता पुस्तक भेंट किया और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैनात रहा एसपी बांदा व सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों और पत्रकार बंधुओं को आभार प्रकट किया।इस मौके पर अजीत गुप्ता भाजपा नेता नरेश शुक्ला , संजय कोनिया ,धीरेन्द्र आशीष ,कमलेश अमित उपेंद्र गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्रीति ,मोना , सुनील श्रीचंद गुप्ता पुरूषोत्तम अशोक गुप्ता दयाराम निषाद, दिनेश निरंजन, राजेश सिंह राज शिवम सिंह अजय ओमर, पुष्पेन्द्र सिंह अजय गुप्ता अंकित गुप्ता सूरज, अंशु आदि मौजूद रहे।











