मणिकर्णिका विमेन्स क्लब का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
झाँसी। मणिकर्णिका विमेन्स क्लब द्वारा सोमवार को मिकासा होटल में रंगारंग मैस्करेड थीम पर भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सपना सरावगी तथा वर्तमान प्रेसीडेंट ओमनी राय की अगुवाई में सदस्यों ने शानदार उत्साह के साथ भाग लिया। क्लब की वाइस प्रेसिडेंट नूपुर अग्रवाल, ट्रेज़रर तमन्ना राय, सेक्रेटरी संयुक्ता शर्मा, प्रोग्राम डायरेक्टर मॉनिका कोचर एवं डॉ. फैरी चंदेल ने थीम आधारित कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाती हुईं क्लब की सीनियर मेंबर और पास्ट प्रेसिडेंट नेहा तिवारी, अंजली अग्रवाल, दर्शना सोनी सहित सभी मेंबर्स ने मुखौटा पहनकर आकर्षक अंदाज में रैंप वॉक और गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस अवसर पर नेहा राय, प्रेरणा सहलानी,प्रीति साहू, पूनम अग्रवाल, सरिता अग्रवाल,श्वेता जैन, नीलू नरवानी, नीलम, ज्योत्सना, पूनम गुप्ता, वंदना, रूपम शर्मा, रस्मी अग्रवाल, स्वेला खान, स्वाति गुप्ता, टीना अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया। पूरे कार्यक्रम में संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों ने महिलाओं को आकर्षित किया। मणिकर्णिका विमेन्स क्लब के इस आयोजन ने समाज में महिला सशक्तिकरण और एकजुटता का संदेश दिया।
पाइल्स का मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या और गलत खानपान है : डॉ. सुधाकर पांडेय
विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर साक्ष्य आधारित उपचार अपनाए : डॉ. मयंक सिंह
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज में पाइल्स डे के अवसर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झांसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधाकर पांडेय ने कहा कि गुदा द्वार की बीमारिया आज एक आम समस्या बनती जा रही है, और इसका मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान है। उन्होंने बताया कि कम पानी पीना, कब्ज की समस्या और भोजन में फाइबर की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। यह बात उऩ्होंने पाइल्स डे के अवसर पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में कही हैं।
डॉ. पांडेय ने कहा कि यदि लोग शुरुआती लक्षणों पर ही डॉक्टर से सलाह ले लें, तो बीमारी बिगड़ने से रोकी जा सकती है और बड़े ऑपरेशन की जरूरत भी नहीं पड़गी। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया कि इस समस्या को लेकर झिझक महसूस न करें, क्योंकि समय पर इलाज मिलने से यह बीमारी आसानी से नियंत्रित की जा सकती है।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रो. मयंक कुमार सिंह ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि पाइल्स का समय पर निदान और सही उपचार रोगी के जीवन की गुणवत्ता को बहुत हद तक सुधार सकता है।
पाइल्स डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ0 नीरज कुमार बनोरिया ने नवीनतम सर्जिकल तकनीकों के बारे में विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि पाइल्स के लक्षणों को नजरअंदाज न करें और प्रारंभिक अवस्था में ही विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर साक्ष्य-आधारित उपचार अपनाएँ। आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक सर्जन डॉ0 सुधीर कुमार ने पोस्ट-ऑपरेटिव प्रोटोकॉल पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में सर्जरी विभाग के रेज़िडेंट डॉक्टरों ने व्यापक तकनीकी डेमो और जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार भी उपस्थित रहे| प्लास्टिक सर्जन डॉ0 सुधीर कुमार ने पोस्ट-ऑपरेटिव प्रोटोकॉल पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. अल्बेल सिंह यादव, डॉ. पंकज सोनकिया, डॉ. आर.के. वर्मा, डॉ. जितेन्द्र कुमार (Dept of Ophthalmology) तथा डॉ. ओ.एस. चौरसिया (Dept. of Pediatrics) भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बवासीर (पाइल्स) के प्रति वैज्ञानिक जानकारी, नवीनतम उपचार विकल्पों और रोग-निरोधक उपायों को जनसाधारण तक पहुँचाना है।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
छोटे बच्चों में जन्मजात रोगों का होगा निःशुल्क इलाज : मण्डलायुक्त
मण्डल के तीनों जनपदों में ग्रामवार, स्कूलवार दिव्यांग बच्चों का सर्वे कराने के निर्देश
फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें
झांसी। मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। मण्डलायुक्त ने झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में ग्रामवार, स्कूलवार दिव्यांग बच्चों का सर्वे कराने के निर्देश दिये, जिससे उनमें जन्मजात दोष वाले कटे होंठ, दिल में छेंद, कम सुनाई देना सहित अन्य प्रकार की बीमारी हेतु जो भी व्यय आयेगा उसके लिए भारत सरकार व स्वास्थ्य विभाग द्वारा वहन किया जायेगा। उन्होंने दिव्यांगजन, पंचायतीराज व शिक्षा विभाग को इस कार्य के लिए निर्देश दिये। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को कुपोषण के बचाव से उपाय हेतु समय से टीकाकरण आदि सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने निर्धनतम परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का पंजीकरण कराने तथा उनके बच्चों को चिन्हित कर श्रम विभाग की योजनाओ का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कि जीरो पाॅवर्टी अभियान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में सम्मिलित है।
मण्डलायुक्त ने कृषि विभाग को निर्देश दिये कि फॉर्मर रजिस्ट्री की प्रगति बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करें। मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर सम्पर्क करने के साथ ही गुणवत्तापरक निस्ताकरण के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने अपर नगर आयुक्त को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष लाभार्थियों का सत्यापन 15 दिन में कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस एन त्रिपाठी, डीडीओ सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत चन्द्रजीत प्रसाद, जेडी शिक्षा राजूराणा, जेडी कृषि डॉ. एल बी यादव, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, विद्युत, पशुपालन, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहकारिता सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / झाँसी टीम
जनपद के खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदल दिए जायें : प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी
हाईटेंशन तारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटवाने के दिए निर्देश
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दुरुस्त रखें विद्युत आपूर्ति
कानून-व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित
चित्रकूट। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टरेट सभागार में गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) की अध्यक्षता में कानून-व्यवस्था एवं विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कामदगिरी परिक्रमा मार्ग के आरती स्थल पर लाइट लगवाने व उद्यान विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए किसानों से प्राप्त फार्मों की शुद्ध जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने जनपद के ग्रामीण और शहरी क्षत्रों में होने वाली विद्युत आपूर्ति की जानकारी ली। जिस पर अधीक्षण अभियंता विद्युत ने बताया कि उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 18 घंटे तथा शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन 20 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मंत्री ने जनपद के खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने और हाईटेंशन तारों को आबादी वाले क्षेत्रों से हटवाने के निर्देश दिए। उर्वरक उपलब्धता की जानकारी लिए जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि डीएपी की कमी है, जबकि यूरिया अगले दिन तक सभी सोसाइटियों में उपलब्ध करा दी जाएगी। इस पर मंत्री ने कहा कि खाद का वितरण पारदर्शितापूर्ण होना चाहिए। इसमें किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल नुकसान के सम्बन्ध में निर्देश दिए कि नुकसान का सत्यापन कर समयबद्ध मुआवजा दिया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा करते हुए मंत्री ने एम्बुलेंस की संख्याओं की जानकारी ली तथा जिला अस्पताल में प्रतिदिन बेडशीट बदलने और साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। दुग्ध उत्पादन के सम्बन्ध में मंत्री ने उत्पादन बढ़ाने के लिए समितियाँ बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण किए जाएं। मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी ने गौशालाओं के निरीक्षण के नामित किए गए नोडलों के साथ ग्रामीणों को भी शामिल करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने प्रभारी मंत्री को जनपद की कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। जिस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के संबंध में जो सरकार द्वारा दिशा-निर्देश निर्धारित किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए तथा समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध एवं निष्पक्षतापूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि सभी विभाग सरकार की मंशानुरुप कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग को बेहतर बनाएं। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, एआईजी स्टांप राजेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डीसी एनआरएलएम ओमप्रकाश मिश्र, डीसी मनरेगा डीएन पांडेय, जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ वैभव त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीड़ी विश्वकर्मा सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / चित्रकूट टीम
फरियादियों के साथ पुलिस का शालीन व्यवहार होना चाहिये : वन्दना सिंह
अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना खरेला का किया वार्षिक निरीक्षण
थाने के महत्वपूर्ण अभिलेखों की समीक्षा कर थाना क्षेत्र में कानून एवं सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु दिये महत्वपूर्ण निर्देश
महोबा। अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा आज थाना खरेला, जनपद महोबा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण से पूर्व थाना परिसर पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक महोबा को सलामी दी गई, तत्पश्चात निर्धारित क्रम अनुसार विस्तृत निरीक्षण कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, वाहन पार्किंग तथा शौचालयों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया। साथ ही थाने के शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रों के रख-रखाव, रजिस्टरों के अद्यतन संधारण तथा सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी गहन समीक्षा की गई। थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेख जैसे अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर एवं फ्लाईशीट का अवलोकन करते हुए एएसपी ने इन सभी अभिलेखों को समय-समय पर अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने के निर्देश प्रदान किए।
मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र/महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि महिला सम्बन्धित शिकायतों को रजिस्टर में स्पष्ट, सटीक एवं समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए और प्रत्येक शिकायत पर की गई कार्यवाही का विवरण नियमित रूप से अद्यतन रखा जाए। पीड़िता से फीडबैक लेकर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए साइबर अपराधों से सम्बंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा साइबर जागरूकता को बढ़ाने के लिए विद्यालयों, बाजार क्षेत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता गतिविधियाँ संचालित करने के निर्देश दिए।
मुकदमाती मालों का नियमित सत्यापन किया जाए
थाना खरेला में रखे मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए मालखाने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं रजिस्टर संधारण की भी समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि मुकदमाती मालों का नियमित सत्यापन किया जाए तथा न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर लंबित मालों का नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शीघ्र नष्ट होने वाली सामग्री के निस्तारण को प्राथमिकता देने के निर्देश भी प्रदान किए गए।
निरीक्षण के दौरान थाने के समस्त पुलिस बल को थानाक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, गश्त एवं पिकेट ड्यूटी को अधिक प्रभावी बनाने, लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, आमजन से संवाद बढ़ाकर समुदाय आधारित पुलिसिंग को प्रोत्साहित करने तथा फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार एवं त्वरित सहायता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा जाए, जिससे अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके इस दौरान थानाध्यक्ष खरेला सुषमा सिंह सहित थाने के अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / महोबा टीम
ओवररेटिंग करते पाये जाने पर दुकानदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा – जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की समीक्षा, खाद की दरें तय ओवररेटिंग पर होगी सख्त कार्रवाई
उरई। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसान दिवस में प्रस्तुत प्रत्येक समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी किसान को अनावश्यक परेशानी न हो और निर्माण तथा स्वीकृति से संबंधित कार्यों में कोई देरी न होने पाए।किसान दिवस के दौरान किसानों ने मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की भी समीक्षा की गई, जिसके बारे में जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना सौ आकांक्षी कृषि जनपद की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं, ऋण उपलब्धता, भंडारण व्यवस्था और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय सुनिश्चित रहे। उर्वरक व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में खाद की बिक्री निर्धारित दरों पर ही की जाए। उन्होंने कहा कि डीएपी 1350 रुपये, एनपी के 20:20:0:13–1550 रुपये, एनपीके 12:32:16–1850 रुपये, एनपीके 10:26:26–1900 रुपये, तथा एसएसपी 565 रुपये प्रति बोरी दर तय है। उन्होंने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ओवररेटिंग करते पाए जाने वाले किसी भी दुकानदार का लाइसेंस तत्काल निरस्त किया जाएगा। तथा संबंधित अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, किसान संगठनों से बलराम सिंह लम्बरदार, साहब सिंह चौहान आदि किसान सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / उरई टीम
केन नदी किनारे हो रहा खनन,आरती पर श्रद्धालुओं ने जताई चिंता
देर शाम किया गया केन घाट पर आरती का आयोजन
बांदा। गंगा समग्र कानपुर प्रांत एवं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के संयुक्त तत्वाधान में केन नदी आरती स्थल पर प्रत्येक मंगलवार की भांति इस बार भी भव्य केन जल महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ कार्यक्रम को संपन्न किया और केन मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि केन नदी में हो रहे चीरहरण से नदी की जलधारा प्रभावित होती नजर आ रही है, इस बात को लेकर सभी श्रद्धालुओं ने गहन चिंता जताई और केन नदी के भविष्य को लेकर खतरा बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज बांदा शहर में जल का संकट उत्पन्न होता नजर आ रहा है दूसरी तरफ नदी में हो रहे अत्यधिक खनन से भी नदी पर बहुत प्रभाव पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब यह हाल अभी से है तो फिर गर्मियों के दिनों में तो लोग पानी के लिए तरस जाएंगे और गहरा जल संकट होने की संभावना हो सकती है। केन नदी में जलधारा को रोककर काफी ज्यादा मात्रा में अवैध खनन किया जा रहा है जिससे नदी के जलीय जीवों का जीवन भी संकट में है क्योंकि जलधारा प्रभावित होते ही जलीय जीव भी मृत हो जाएंगे जो पानी के अभाव में होगा। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने भी केन नदी को लेकर गहरी चिंता जताई है साथ ही नदी में हो रहे अधिक मात्रा में अवैध खनन को लेकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक शुक्ला खाटू श्याम सेवा मंडल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी राहुल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष लोहा सिंह सहित तमाम पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
प्रदेश समाचार / बांदा टीम
मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए : मन्नू कोरी
मंत्री ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण
चित्रकूट। जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने बुधवार को जिला अस्पताल व खुटहा गौशाला का औचक निरीक्षण किया।
बुधवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री को शाम सात बजे जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह पहुंचना था, किंतु वह शाम छह बजे ही अचानक भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां भर्ती मरीजों और तीमारदारों से उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सालय अधीक्षक को निर्देश दिए कि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद उन्होंने सदर ब्लाक के खुटहा गांव की गौशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में गौपूजन करने के बाद संरक्षित किए गए मवेशियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। साथ ही कहा कि यहां रहने वाले गौवंश की सही तरीके से देख-रेख की जाए।
प्रदेश समाचार / चित्रकूट टीम
महिला आयोग की सदस्या ने पी डब्लू डी में की जनसुनवाई
उप कारागार का किया निरीक्षण , शेष शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनुपमा सिंह लोधी की अध्यक्षता में महिला/बालिका उत्पीडन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जनसुनवाई / समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन पी०डब्लू०डी० ऑफिस के बगल में आयोजित किया गया, उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में 11 पीड़ित महिलाओं / बालिकाओं द्वारा शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किये गये, जिसमें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, अवशेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सदस्या द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यथोचित निस्तारण किये जाने हेतु आदेश दिये गये। उक्त के उपरान्त सदस्या द्वारा जिला करागार महोबा में निरीक्षण किया गया।
उक्त कार्यक्रम में शिवकुमार जिला खण्ड शिक्षा अधिकारी, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य मधुबाला चौरसिया, हर्षवर्धन नायक, जिला कार्यक्रम अधिकारी/जिला प्रोबेशन अधिकारी, महंत प्रजापति, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, परियोजना अधिकारी डूडा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिवम सुलेरे, पूर्ती निरीक्षक, प्रवीण वर्मा, प्रभा पाण्डेय, महिला थाना प्रभारी, शशिकान्त सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्यामबाबू विश्वकर्मा, संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, संगीता राजपूत, संरक्षण अधिकारी, प्रिया गुप्ता, डी०एम०सी० महोबा, रीता चौरसिया व रूचि द्विवेदी, जेण्डर स्पेस्लिस्ट क्षमा, केन्द्र प्रबंधक, वन स्टॉप सेन्टर, केस वर्कर अर्चना, महिला थाना अध्यक्ष एवं भुजवल सिंह आउटरीच वर्कर महोबा के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / महोबा टीम
हमारी धरोहर हमारी संस्कृति की पहचान हैं : एमएलसी जितेंद्र सिंह
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय से हुआ विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ
महोबा। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झांसी के तत्वाधान में वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व धरोहर सप्ताह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने फीता काटकर किया इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई तथा छात्र-छात्राओं में हमारी धरोहर हमारा गौरव विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराई गई जिसमें प्रथम स्थान महाविद्यालय के एम ए प्रथम सेमेस्टर के छात्र दीपेश खरे, द्वितीय स्थान बी ए फिफ्थ सेमेस्टर की छात्रा सोनम द्विवेदी तथा तृतीय स्थान बीएससी थर्ड सेमेस्टर की छात्रा अंजलि चतुर्वेदी ने प्राप्त किया इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा निबंध प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया मुख्य अतिथि एमएलसी श्री सेंगर ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने आसपास के ऐतिहासिक धरोहर को प्रचारित करने की आवश्यकता है यदि हम अपने आसपास के किसी ऐतिहासिक धरोहर पर जाते हैं तो उसे हमें सोशल मीडिया पर आवश्यक पोस्ट करना चाहिए ऐतिहासिक धरोहर हमारी संस्कृति की पहचान है ऐतिहासिक धरोहर से संपूर्ण भारत संपन्न है इन स्थलों को पर्यटकों को आकर्षित करने का सशक्त माध्यम है उन्होंने कहा कि महोबा आल्हा ऊदल की नगरी है इसे पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता है कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई के प्रमुख डॉ राजीव कुमार त्रिवेदी द्वारा भारत के 44 विश्व धरोहर स्थलों एवं स्मारकों का सचित्र व्याख्यान किया गया कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के डॉ संतोष कुमार पांडेय तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ सोवित कुमार गुप्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में पुरातत्व इकाई झांसी के रमेश कुमार श्रीवास सुशील चतुर्वेदी अभिषेक परिहार महेंद्र कुमार अरविंद वर्मा व सत्यम का सराहनीय योगदान रहा इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा प्राध्यापक डॉ डीके खरे डॉ एस एस राजपूत,डॉ शक्ति सक्सेना,डॉ अनवर आलम, शैलेश तिवारी, प्रो राम बिहारी पांडेय, डॉ के सी वर्मा आदि उपस्थित रहे।
प्रदेश समाचार / महोबा टीम















